क्या हल्दी से पेट की चर्बी बर्न हो सकती है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:07

Weight loss: पेट की जिद्दी चर्बी को बर्न करेगी हल्दी
अदरक
पानी में थोडा सा अदरक और हल्दी डाल कर उबाल लीजिए. फिर मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और रोजाना चाय पिएं. यह वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है.

पुदीने की पत्तियों
अगर आप तरोताजा महसूस करना चाहते हैं, तो हल्दी के पानी में अदरक की जगह पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर उबाल लें. इस चाय को पिएं जो न केवल वजन घटाने बल्कि अपच में भी मदद करती है.

दालचीनी
हल्दी की चाय के कप में एक दालचीनी का टुकड़ा डालें. दालचीनी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और एक्स्ट्रा फैट को बर्न में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

शहद
हो सके तो सुबह उठने के बाद थोड़ी कच्ची हल्दी लें और इसे एक चम्मच शहद के साथ खाएं. आप इसे चाय के रूप में भी ले सकते हैं, जो पेट की जिद्दी चर्बी को बर्न करने में मदद करेगा.

दूध
हल्दी वाला दूध कौन भूल सकता है, जो भारतीय घरों में हर समस्या का समाधान है. एक पैन में थोड़ा दूध गरम करें, इसे एक गिलास में डालें और इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालें. इसको पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info